उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली खहर है। जी हां मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिससे स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में हड़ंकम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि अभी पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।
पहले 5 लोगों में हुई थी कोरोना की पुष्टि
बता दे कि इस परिवार के 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद परिवार के बाकी लोगों को ट्रेस किया गया और सैंपल लिए गए। जिसमे परिवार में 8 नए मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार के अनुसार जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजो की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। सभी 13 पीड़ित एक ही परिवार के हैं। डॉक्टर के अनुसार मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। निगरानी में 46 में लिए गए हैं। 35 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
मेरठ में कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। दरअसल खुर्जा का रहने वाला शख्स महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ में अपनी ससुराल आया था। इसके बाद उसकी पत्नी और तीन रिश्तेदारों में कोरोना संक्रमण मिला था।