Big NewsDehradun

बड़ी खबर। उत्तराखंड में कोरोना के 43 नए मामले, कुल संख्या हुई इतनी

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। बुधवार को दोपहर 3 बजे आई रिपोर्ट में उत्तराखंड में 43 नए कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1985 हो गई है। उत्तराखंड में सबसे अधिक मरीज अल्मोड़ा में मिले हैं। यहां 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही टिहरी में 9, नैनीताल में 8, देहरादून में 4, रुद्रप्रयाग में 2, पौड़ी में एक और उत्तरकाशी में भी एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

corona update

 

Back to top button