देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों और कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन उत्तराखंड में 416 नए मामले आए। वहीं गुरुवार तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 327 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। रिकवरी रेट 62.12 फीसदी है। वहीं अब भी 12,044 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है, पर्याप्त लैब नहीं होने के चलते पेंडिंग सैंपल का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। वहीं शुक्रवार को बड़ी खबर देहरादून के दून मेडिकल कालेज अस्पताल से है जहां भर्ती कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि मृतक चंदर रोड निवासी था जो कि 77 साल का था। बताया गया कि मृतक को 7 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह मरीज की मौत हो गयी। मरीज को निमोनिया आदि की समस्या थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आइसीयू में भर्ती किया गया था।जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।