Big NewsDehradun

बड़ी खबर :भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं करेगी कांग्रेस!

BJP-Congress just focus on ralliesदेहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करेखी। 18 मार्च को उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार का 3 साल का कार्यकाल पूरा होना है। इसको लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के लिए तैयारी की थी। जिसे कांग्रेस ने स्थगित कर दिया है। फिलहाल कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।

दरअसल, कोरोना वायरस से बचाव के चलते कांग्रेस ने अपने इस विशाल प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बयान जारी कर अहा कि कोरोना वायरस के लगातार फैलते संक्रमण को देखते हुए फिलहाल इस प्रदर्शन को स्थगित किया जा रहा है।कांग्रेस ने भाजपा सरकार के 3 साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया है। सरकार की विफलता बताने के लिए कांग्रेस प्रदेश स्तर के इस बड़े प्रदर्शन कार्यक्रम को आयोजित करने की तैयारियों में जुटी थी। इससे पहले भाजपा सरकार ने भी 3 साल की उपलब्धियों को बताने के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

Back to top button