Big NewsDehradun

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने किया हरेला का शुभारंभ, देहरादून में बना पौधारोपण का बड़ा रिकाॅर्ड

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : राज्यभर में आज हरेला पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रायपुर में स्मृति वन स्थल में हरेला पर्व का प्रख्यात लोक गायक दिवंगत जीत सिंह नगी की याद में पौधा रोप कर शुभारंभ किया। दिवंगत जीत सिंह नेगी की याद में बरगद का पौधा रोपा गया। इसके अलावा कुमाऊंनी लोक गायक हीरा सिंह राणा, ढोल वादक ओंकार दास और राज्य की अन्य दिवंगत हस्त्यिों के नाम पर पौधारोपण किया गया।

देहरादून जिले में 1 घंटे में 2 लाख 75 हजार पौधे रोपकने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में 18 मिनट में 1 लाख पौधे लगाए गए। हरेला पर्व पर देहरादून जिले में नया कीर्तिमान बना। एक घंटे के भीतर 1 घंटे में 3 लाख 50 हजार पौधे रोपने का रिकाॅर्ड बनाया गया। जिला अधिकारी डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को नया रिकाॅर्ड बनाने के लिए बधाई और इसमें भागीदारी निभाने के लिए लोगों को आभार भी जताया।

Back to top button