पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में हाॅट सीट मानी जा रही है चिटगाल गांव जिला पंचायत सदस्य सीट पर चैंकाने वाले परिणामा सामने आये हैं। डीडीहाट से भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल चिटगालगांव सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं।
चुफाल की बेटी मामूली नहीं, बल्कि बड़े अंतर से हारी हैं। उनको वंशीधर भट्ट ने 1299 मतों से हराष्या। वंशीधर भट्ट को 3389 वोट और दीपिका को 2090 ही वोट मिले। चुफाल की बेटी के इस सीट से चुनाव मैदान में होने से इसे हॉट सीट माना जा रहा है और इस पर सबकी नजर थी।
भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए काफी प्रयास किये थे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा के हाथ से सीट निकल गई। दीपिका का नाम जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रमुख दावेदारों में शामिल होने से भाजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।