मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामल में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद आगे बढ़ जांच में कई नामचीन चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। दीपाका पादुकोण से लेकर अर्जुन रामपाल और अब काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी ड्रग्स मामले में जेल जाना पड़ा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को अदालत में पेश किया था।
अदालत ने दोनों को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। भारती और हर्ष के घर से एनसीबी ने छापेमारी में गांजा बरामद किया था। एनसीबी की टीम ने 15 घंटों की कड़ी पूछताछ के बाद भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया को रविवार सुबह गिरफ्तार किया। NCB ने छापेमारी के बाद भारती को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी तरफ, दंपती ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है। उनकी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी।
अदालत में NCB ने दलील में कहा, भारती सिंह के घर से 86 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों ने गांजा के सेवन की बात कबूली है। अब तक की जांच में NCB ने पाया कि हर्ष अपने और भारती के लिए गांजा लाता था। NCB को यह जांच करना है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है और इसके लिए इन्हें पुलिस हिरासत में भेजा जाना चाहिए।
a