राजस्थान: खबर राजस्थान से है। इसके मायने भी बहुत बड़े हैं। राजस्थान सरकार ने स्कूलों में लगातार बढ़ रहे यौन शोषण के मामलों को देखते हुए बालिका स्कूलों और काॅलेजों में 50 साल से कम उम्र के शिक्षकों के पढ़ाने पर रोक लगा दी है। राजस्थान सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है।
अब किसी भी बालिका स्कूल, काॅलेज में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक लड़कियों को नहीं पढ़ाएंगे। इस फैसले की जानकारी खुद राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने दी है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। ऐसे शिक्षकों की जगह महिला टीचरों को तैनात किया जाएगा।
राज्य सरकार के इस फैसले पर जब विशेषज्ञों ने इसे बचकाना बताया है। हालांकि अभी इस नियम को लागू नहीं किया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद दोटासरा ने यह भी कहा कि यह फैसला तभी लागू किया जाएगा, जब हमारे पास पर्याप्त संख्या में महिला शिक्षक होंगी। जानकारी के अनुसार सूत्रों के अनुसार हाल ही में कुछ पुरुष शिक्षकों के लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसके कारण ऐसा फैसला लिया गया है।