highlightUdham Singh Nagar

बड़ी खबर : मां के साथ काॅलोनी में घूम रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली

Breaking uttarakhand news

रुद्रपुर: रुद्रपुर के अस्पताल में यूपी के रामपुर जिले का एक मामला आया है। अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया है, जिसके सीने में गोली गली हुई है। दरअसल, रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में ये युवती अपनी मां के साथ घूम रही थी। इस दौरान कार सवार युवकों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर कार सवार एक युवक ने युवती के सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। खून से लथपथ युवती को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी यूपी के बिलासपुर पुलिस ने शिकायत के बाद मामाले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शारदा काॅलोनी निवासी जसवंत सिंह एक गुरुद्वारे में ग्रंथी हैं। रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद उनकी बेटी गुरप्रीत अपनी मां के साथ सड़क पर घूमने के लिए गई थी। इस बीच रास्ते में कार सवार बदमाश आ धमके। कार सवारों ने मां-बेटी से इलाके में तंबाकू की दुकान पूछी। दोनों ने इसके बारे जानकारी होने से इनकार कर दिया। आरोप है कि बदमाश दरवाजा खोलकर गुरप्रीत का हाथ पकड़कर जबरन वाहन में बैठाने लगे।

उसने विरोध कर भागने की कोशिश की तो एक युवक ने कार से पिस्टल निकालकर उसके सीने पर गोली मार दी। गोली लगने से गुरप्रीत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। डॉक्टर के अनुसार, युवती की हालत खतरे से बाहर है। गोली छूकर निकल गई। यदि गोली अंदर फंस जाती तो जान को खतरा हो सकता था। इधर, अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि कार में दो-तीन युवक सवार थे। सभी शराब के नशे में धुत थे।

Back to top button