Big NewsDehradun

बड़ी खबर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन समाप्त, बहाल होंगे बर्खास्त कार्यकर्ता

breaking uttrakhand newsदेहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना वापस लिया है। सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर एक कमेटी गठित की जा रही है। कमेटी रिपोर्ट के बाद मांगों पर अमल किया जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले दो माह से वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर कर आंदोलन कर रहे थे। उन्हांेंने कहा कि प्रदेश भर में बर्खास्त की गयी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बहाल किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

Back to top button