नई दिल्ली : राजधानी कोरोना से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। कापसहेड़ा की ठेके वाली गली में स्थित एक बिल्डिंग में 41 लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। एक साथ इतने लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को यहां के एक व्यक्ति के पॉजिटिव मिलने पर यह इमारत सील कर दी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीसी ऑफिस के पास ठेके वालली गली है। यहां 18 अप्रैल को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद पूरी इमारत सील कर दी गई। गाइडलाइंस 3 से ज्यादा केसेज मिलने पर इलाका सील करने की हैं मगर आबादी देखते हुए एक केस के बाद ही प्रशासन ने इमारत सील करने का फैसला ले लिया। यहां रहने वाले सभी लोगों का सैंपल लिया गया। जिन्हें जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिस्ट्स भेजा गया था। शनिवार को जब रिपोर्ट आई तो प्रशासन के होश उड़ गए। कुल 41 लोग पॉजिटिव मिले हैं।