मुंबई: कोरोना संकट के बीच मुंबई के भाटिया अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। भाटिया अस्पताल से कोरोना के 11 नए केस सांमने आए हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी अस्पताल के स्टाफ हैं। भाटिया अस्पताल से अब तक कुल 25 मामले सामने आ चुके हैं।
मुंबई के ही वॉकहार्ट अस्पताल में भी कोरोना के मरीज मिलने के बाद इसे सील कर दिया गया था। यह सब भी मेडिकल सेवाओं से जुड़े लोग ही थे। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में मुंबई में अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
महाराष्ट्र में कैबिनेट राज्य मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने खुद को होम क्वॉरन्टीन कर लिया है. कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी के संपर्क में आने के बाद सुरक्षा के लिहाज के खुद को क्वॉरन्टीन किया है। कोरोना महामारी के बीच मुंबई कोरोना का इस वक्त सबसे बड़ा हाॅटस्पाॅट है।