नई दिल्ली: मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है। कई सारे नए मोबाइल ऐप्स भी आते रहे हैं। ऐसे ही कुछ डेडिंग ऐप्स भी हैं, जिनको लोग डेटिंगप पार्टनर खोजने के लिए प्रयोग करते हैं। इन्हीं ऐप्स पर दुनियाभर में एक रिसर्च हुई है। उसमें कई चैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दुनिया के 21 प्रतिशत महिलाएं 19 फीसदी महिलाएं ऐप्स का प्रयोग डेटिंग पार्टनर्स को खोजने के लिए करती हैं। इसमें कम या लंबे वक्त के लिए भी र्पाटनर खोजे जाते हैं। भारत में दर 19 फीसदी है।
NBT की रिपोर्ट के अनुसार इस रिसर्च में एक चैंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि भारत में समार्टफोन यूज करने वाली 62 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जो सेक्सटिंग या यू कहें कि सेक्सी तस्वीरें और मैसेज अपने मोबाइल से किसी को भेजना पसंद करती हैं। खुलासा अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में रुचिका उनियाल की रिपोर्ट में हुआ है। यह रिसर्च इसी हफ्ते जर्नल प्लोस वन में पब्लिश की गई है। रिसर्च में 191 देशों की महिलाओं को शामिल किया गया। कुल 1,30, 885 महिलाओं पर रिसर्च किया गया, इनमें से 23,093 महिलाएं भारत की थीं। ऑनलाइन प्रश्नों के आधार पर महिलाओं ने ऑनलाइन जवाब दिया।
महिलाओं से आए जवाब की समीक्षा में पाया गया कि जिन देशों में महिलाओं के साथ अधिक लैंगिक असमानता है वहां पर मोबाइल ऐप का प्रयोग सेक्स पार्टनर खोजने के लिए कम किया जाता है। हालांकि ऐसे देखों में महिलाएं सेक्सटिंग लगभग चार गुना अधिक करती हैं। रिसर्च के आंकड़े देखें तो 4,362 लगभग 19 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि वह मोबाइल ऐप का प्रयोग पार्टनर खोजने के लिए करती हैं। इन महिलाओं की उम्र 18 साल से लेकर 54 साल के बीच है। हालांकि इस ऐज ग्रुप में भी 21 से 24 साल की उम्र वाली महिलाएं या लड़कियां ज्यादा हैं, जो डेटिंग ऐप का प्रयोग करती हैं।
यह भी खुलासा हुआ है कि जो महिलाएं पार्टनर ढूंढती हैं उनमें से 29 फीसदी ऐसी थीं, जिन्होंने कहा कि वह सिर्फएंजॉयमेंट के लिए पार्टनर खोजती हैं। 44 फीसदी महिलाओं ने बताया कि वह बहुत थोड़े समय के लिए डेटिंग पार्टनर खोजती हैं। वहीं, 37 फीसदी लंबे समय के संबंधों के लिए पार्टनर खोजती हैं तो 24 फीसदी दूसरे लाभों के लिए पार्टनर की खोज करती हैं। कुल 22,093 महिलाओं में से 62 फीसदी ने कहा कि वह सेक्टिंग करती हैं। भारत की 13 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वह ऐप का प्रयोग सेक्स के बारे में पढ़ने और जानने के लिए करती हैं। वहीं 28 फीसदी ऐप का प्रयोग अपनी सेक्सुअल ऐक्टिविटी की जानकारी के लिए करती हैं।