Big NewsNational

बड़ी खबर : कंगना रनौत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, मिली ‘Y’ प्लस सिक्योरिटी

'Y' plus security

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सुशांत केस में लगातार बयान दे रही हैं। उन्होंने पहले दिन से ही मामले को लेकर कई बाॅलिवुड सितारों को निशाने पर लिया। हाल ही में उनके और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच बयानबाजी चल रही थी। जिसके बाद कंगना के कुछ बयान भी सामने आए और उनसे विवाद शुरू हो गया। उनको मुंबई नहीं आने तक की सलाह दी गई।

जिस पर उन्होंने बयान दिया था कि किसी के बाप में दम है तो उनको रोककर दिखाए। लगातार एक के बाद एक कई बयान सामने आए हैं। इस बीच कंगला ने 9 सितंबर को मुंबई जाने का एलान किया, जिसके बाद उनको महाराष्ट्र के विधायक ने महिला विंग से हमला कराने तक की चेतावनी दे डाली। इतना ही नहीं, कई अन्य संगठनों ने भी कंगना पर मुंबई का अपमान करने का आरोप लगाया।

इन सारे विवादों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। कंगना रानौत ने वाई प्लस सुरक्षा दिए जाने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। साथ ही कहा कि देशभक्त आवाज को कोई नहीं दबा सकता।

Back to top button