Big News : देहरादून नगर निगम का बड़ा फैसला, नीलाम होगी पैसेफिक मॉल की प्रॉपर्टी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून नगर निगम का बड़ा फैसला, नीलाम होगी पैसेफिक मॉल की प्रॉपर्टी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदेहरादून नगर निगम से बड़ी खबर है। जी हां आपको बता दें कि जुर्माना राशि ना भरने पर अब देहरादून नगर निगम ने नया रास्ता ढूंढ निकाला है। जी हां अब नगर निगम जुर्माना राशि वसूलने के लिए पैसेफिक मॉल की प्रॉपर्टी की निलामी करेगा और जुर्माना वसूलेगा।  देहरादून नगर निगम के फैसले से हड़कंप मच गया है।

4.89 करोड़ रुपये वसूलेगा नगर निगम

बता दें कि भवन कर (हाउस टैक्स) में हेराफेरी करने पर पैसेफिक मॉल प्रबंधन पर 4.89 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था लेकिन कई बार वाॉर्निंग के बावजूद अब तक जुर्माना राशि नहीं भरी गई जिसके बाद अब नगर निगम पैसेफिक मॉल की सम्पत्ति की निलामी कर 4.89 करोड़ रुपये वसूलेगा।  वहीं इस संबंध में गुरुवार को मॉल के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है और उससे चल संपत्तियों का 4 फरवरी तक ब्योरा मांगा गया है। अगर इससे भी जुर्माने राशि पूरी नहीं हुई तो निगम पैसेफिक मॉल की अचल संपत्तियों की निलामी कर सकता है।

नहीं मिली हाई कोर्ट से राहत

इतना ही नहीं मॉस प्रबंधन ने जुर्माने से बचने के लिए स्थानीय कोर्ट में भी अपील की थी लेकिन उन्हों कोई राहत नहीं मिली। वहीं इसके बाद मॉल प्रबंधन ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई औऱ वहां से भी राहत नहीं मिली। ऐसे में अब नगर निगम ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले पर मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि भवन कर में हेराफेरी करने वालों को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Share This Article