इस समय एक बड़ी खबर आ रही है। निर्भया के दोषियों की फांसी एक बार फिर टल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने अगले आदेश तक फांसी पर रोक लगा दी है। दोषी पवन गुप्ता ने राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दाखिल की है इसी को ध्यान में रखते हुए फांसी पर रोक लगाई गई है।
दोषियों के वकील एपी सिंह ने कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में कहा है कि, हम कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
आपको याद दिला दें कि कोर्ट ने 17 फरवरी को निर्भया मामले में तीसरा डेथ वारंट जारी किया था, इसके मुताबिक चारों दोषियों को 3 मार्च की सुबह छह बजे फांसी दी जानी थी।
वहीं फांसी पर एक बार फिर रोक लगने से निर्भया की मां खासी नाराज हैं। निर्भया की मां ने कहा है कि हमारा सिस्टम दोषियों को फांसी देने में इतनी देर क्यों लगा रहा है। फांसी पर बार बार रोक लगना सिस्टम की विफलता को दर्शाता है।