देहरादूनः देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। कल देर रात को प्रेमनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मारपीट के बाद आरोपी युवक मृतक को खुद ही इलाज के लिए मैक्स अस्पताल लाए। लेकिन, जब उसकी मौत हो गई। उसके बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार केरल के युवक अब्दुल शकूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसका अपने दोस्तों के साथ लेन-देने को लेकर विवाद था। जिसको लेकर उनके बीच मारपीट हो गई। युवकों ने अब्दुल शकूर को बुरी तरह पीट दिया, जिससे वो अचेत हो गया। उसे इलाज के लिए मैक्स अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले की अस्पताल प्रबंधन युवकों को उसके मरने की जानकारी देता। आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
मैक्स अस्पताल ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया है, लेकिन अब तक खुलासा नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है।