रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में रुद्रपुर शहर से सटे बिलासपुर क्षेत्र के सुभाष नगर में एक युवक ने अपनी 8 साल की मासूम और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों को घटना की जानकारी गोली की आवाज सुनकर लगी। फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में हडकंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बच्ची और पत्नी समेत खुद को एक युवक ने गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि युवक कर्ज से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने अपने पूरे परिवार को ही गोली से उड़ा दिया।
https://youtu.be/zpyBlKIX2oE