देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं भाजपा से बडी़ खबर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, विकास भगत को तीन दिन से बुखार था। शुक्रवार को उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में प्राइवेट रूम में भर्ती किया गया। उनका सैंपल जांच को भेजा गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विकास भाजयुमो में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही विधायक प्रतिनिधि भी हैं। एसटीएच के एमएस डॉ. जोशी ने बताया कि विकास भगत की हालत ठीक है.
वहीं सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सेल्फ आईसोलेट हो गए है। हैं। बीते दिन यमुना कॉलोनी आवास में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया और रिपोर्ट आने का इंतजार है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बेटे के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनसे संपर्क में आने वालों में हड़कंप मच गया है।