
आपको बता दें कि इससे पहले 4 पॉइंट होटल को भी सील किया गया था। सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार यह ब्रिटिश नागरिक 12 मार्च को होटल में पहुंचा था और 3 दिन होटल में रहने के बाद वह 15 मार्च को नोएडा चला गया था। नोएडा में उसने कोरोना के लक्षण सामने आने पर जांच कराई तो पता चला कि उसे संक्रमण है। जानकारी मिली है कि दून के इस होटल में रहने के दौरान लगभग सेलाकुई के 10 कर्मियों के संपर्क में आया था। वहीं ब्रिटिश नागरिकों को क्वारंटाइन किया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह किस-किस से मिला था और कहां कहां गया था। यह पढ़ रहा है एक बड़ी चुनौती है। वहीं इस खबर से रीजेंटा होटल के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।