देहरादून : देहरादून में बारिश का कहर देखने को मिला। राजपुर रोड के नेशविला रोड से कुछ ही दूरी पर चुक्खुवाला में पुश्ता ढह गया जिसकी चपेट में दो मकान आ गए। इस हादसे में चार से पांच लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है बल्कि अभी 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
जानकारी मिली है कि देर रात 3 बजे के आसपास मकान के पीछे का पूश्ता मकान के ऊपर जा गिरा जिसकी चपेट में मकान भी आ गए। इसमे कई लोग दब गए। वहीं सूत्रों से खबर मिली है कि इसमे 4 से 5 लोगों की मौत हो गई है लेकिन एक गर्भवती महिला सहित 2 लोगों के शव निकाले जाने की पुष्टि हो चुकी है।
वही चार लोग गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाए गए। तीन से चार लोगों के और दबे होने की आशंका है।देर रात से एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी है।
जानकारी मिली है कि दो परिवार किराए के मकान पर रहते थे। दोनों ही परिवार में पति पत्नी और बच्चे शामिल है जो कि हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं गर्भवती महिला सहित दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। खबर है कि 1 मंजिला मकान में 2 परिवार रहते थे। वहीं जानकारी मिली है कि घायल एक पुरुष और एक 5 वर्षीय बच्चा कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है।