- Advertisement -
चम्पावत में एक साथ 7 लोगों मे कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि चंपावत में अभी तक एक भी मामला नही आया था। चंपावत ग्रीन जोन में है। पहाडो़ं में लगातार कोरोना का कहर बरप रहा है। लगातार पहाड़ लौट रहे प्रवासियों से पहाड़ों में कोरोनावायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी सीएमओ ने पुष्टि की है।सीएमओ डाॅ.आरपी खंडूरी के अनुसार 7 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनको आइसोलेट किया गया है। सातों को चम्पावत जिला अस्पताल में भर्ती किए जाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी दी कि साथ आए अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।ये लोग जिन जिन बसों से आए थे, उन बसों में सवार सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार तक उत्तराखंड में कुल 153 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए थे। चम्पावत जिले में सात नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 160 हो गई है