कोरोना को लेकर उत्तराखंड से बड़ी खबर है। जी हां देहरादून में एक और कोरोना का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई महाराष्ट्र से लौटी 60 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसके बाद प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 93 तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार बसंत विहार निवासी महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ महाराष्ट्र से लौटी है। 15 मई को बेटे ने बसंत विहार थाना पहुंचकर उनके पहुंचने की सूचना दी थी। जिसके बाद दोनों पति पत्नी का सैंपल लिया गया। जांच में महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। परिवार मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है।
दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों में लगातार कोरोना पॉजिटिव आ रहा है। पिछले एक सप्ताह में ही अब तक दो दर्जन से अधिक प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इससे सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। अब तक सबसे ज्यादा देहरादून और उधम सिंह नगर लौटे प्रवासियों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है.