Big News : बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

साल 2020 बॉलीवुड के लिए बहुत ही मनहूस साबित हुआ पहले। पहले इरफान खान फिर ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड ने खोया। इनके निधन के सदमे से अभी फैंस उभरे भी नहीं थे कि अब बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है।

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं. देर रात उनका मुंबई में निधन हो गया. सरोज के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. बता दें, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरोज खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, अस्पताल में भर्ती होने के बाद सरोज खान की अनिवार्य कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी.

Share This Article