पथिौरागढ़ : जिले के धारचूला तहसील के जुम्मा गांव में घास काटने जा रही महिलाओं पर अचानक निर्माणाधीन सड़क महला मलबा गिर गया, जिससे वो गंभीर घायल हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य महिलाएं घायल हो गई। गांव की चार महिलाएं घास काटने जंगल गई थी।
बताया जा रहा है कि जुम्मा गांव के पुल के पास लितिंगकोट नामक स्थान पर महिलाएं घास काट रही थी उससे लगभग सौ मीटर ऊपर पीएमजीएसवाइ की सड़क का निर्माण हो कार्य चल रहा है। सड़क का मलबा डंपिंग यार्ड की बजाय सड़क से नीचे डाला गया, जो सीधे महिलाओं पर गिरा। घास काट रही दीपा देवी, दीवान सिंह, आशा देवी, पार्वती देवी और पार्वती देवी मलबे में दब गई।
मलबे में दब कर दीपा देवी पत्नी दीवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीण महिलाओं ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकालाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन जब तक मलबे में दबी दीपा की मौत हो गई थी। तीन अन्य महिलाएं गंभीर घायल हो गई। तीनों को अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।