Entertainment

Bhooth Bangla Teaser: 9 मार्च को ‘भूत बंगला’ का राज, मजेदार टीजर होगा रिलीज

अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड है। अब खबर है कि फिल्म टीजर 9 मार्च को मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। 10 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस प्रोजेक्ट में एक बार फिर दर्शकों को अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी देखने को मिलेगी। पहले भी ये जोड़ी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है।

कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर? Bhooth Bangla Teaser Release

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 मार्च को ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार के लिए नंबर 9 काफी लकी है। जिसके चलते इस फिल्म के टीजर को 9 मार्च को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर की बात करें तो वो भी इसी महीने के अंत तक मेकर्स रिलीज कर देंगे।

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ फिल्म का ट्रेलर भी जोड़ दिया जाएगा। बताते चलें कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने ‘भूल भुलैया’, ‘हेरा फेरी’ और ‘गरम मसाला’ जैसी कई कल्ट फिल्में दी हैं। जिन्हें आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें