Bhooth Bangla OTT Release: ‘भूत बंगला’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें

Bhooth Bangla OTT Release: प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हॉरर कॉमेडी इस फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था। हालांकि अब ये फिल्म बड़े पर्दे रिलीज हो गई है। फिल्म अच्छी शुरुआत भी कर रही है। हालांकि इन सब के बीच फैंस ये भी जानना चाहते है कि ये फिल्म ओटीटी पर कब दस्तक देगी। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल है तो चलिए जानते है कि भूत बंगला ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज की जाएगी?
Bhooth Bangla OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?
फिल्म जब भी सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो कुछ लोग उसके ओटीटी के रिलीज होने का वेट करते है, ताकि आराम से घर बैठे उसका मजा उठा पाए। ऐसे ही हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ की ओटीटी डिटेल्स के लिए फैंस काफी एक्साइटेंड है। बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है।
ओटीटी पर कब रिलीज होगी?
हालांकि ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज डेट के बारे में मेकर्स ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि अमुमन रिलीज के बाद एक से डेढ़ महीने में फिल्म ओटीटी पर आ जाती है। इसी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म जुलाई में रिलीज हो सकती है। 16 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘भूत बंगला’ का पहले दिन 12.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई जारी है।