National

एक के बाद एक 6 वाहनों की जोरदार टक्कर, 3 की मौके पर ही मौत, कई घायल

घने कोहरे की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल राजस्थान के भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे-58 पर करीब छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर

ही मौत हो गई। तो वहीं अन्य 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि कम विजिबिलिटी के कारण ये हादसा हुआ।

एक के बाद एक 6 वाहन की आपस में जोरदार टक्कर

दरअसल ये हादसा करीब सुबह सात बजे का है। भीलवाड़ा-अजमेर रोड पर कोठारी पुल के पास ये हादसा हुआ। भारी कोहरे के चलते छह गाड़ियां एक के बाद आपस में टकरा गईं। इसमें कई गाड़ियां काफी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

तीन की मौत, 12 घायल

तीन लोगों की इसमें मौत हो गई। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे लोगों को बचाया गया।

10 किलोमीटर लंबा जाम, एंबुलेंस भेजी गई वो भी जाम में फंस गईं

हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तीन घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। घायलों को बचाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई वो भी जाम में फंस गईं।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें