National

सामूहिक मौत से मचा हड़कंप!, शादी से घर लौटे और फिर पता चला कि शराब…

राजस्थान प्रदेश के भीलवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर गंगापुर थाना इलाके के आलोली गांव में एक शादी से घर लौटे चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाद में पता चला कि चारों ने बर्तन साफ करने वाला लिक्विड डिटरजेंट को शराब समझकर पी लिया।

सामूहिक मौत से मचा हड़कंप!, शादी से घर लौटे और मौत

दरअसल देर रात तबीयत बिगड़ने पर चारों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि मृत सभी चार लोगो रतन, सुशीला देवी, जमनी देवी और बदामी देवी ने एक शादी में बर्तन धोने का ठेका लिया था।

शराब समझकर पी लिया बर्तन धोने का लिक्विड

काम खत्म करने के बाद वो वहां से बर्तन साफ करने वाला लिक्विड लेकर घर चले गए। उन्हें लगा कि वो शराब है। नश की ललक में उन्होंने इसे शराब समझकर पी लिया। जिसके चलते चारों की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। सामूहिक मौत की इस खबर से इलाके के साथ-साथ पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है।

बर्तन धोने वाले लिक्विड से हुई मौत

शुरुआत में पुलिस को लग रहा है कि बर्तन धाने वाले केमिकल को शराब समझकर पीने से ही सभी की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें