Big NewsDehradun News

टिकट का लालच पड़ा भारी: राहुल गांधी का PA बताकर भावना पांडेय से लाखों की ठगी

देहरादून से एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। जहां खुद को एक शख्स ने राहुल गांधी का पीए बताकर टिकट दिलाने के नाम पर राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय से 25 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर भावना पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है।

राहुल गांधी का PA बताकर भावना पांडेय से लाखों की ठगी

पुलिस को तहरीर में भावना पांडेय ने बताया कि आरोपी ने उसे बताया कि वो राहुल गांधी का पीए कनिष्क है। विश्वास दिलाने के लिए उसने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की आवाज भी सुनाई जिससे वो आरोपी के झांसे में आ गई।

आरोपी ने पीड़िता का भरोसा जीता और उसे एक विधायक से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया और विश्वास में लेकर उससे लाखों रुपये की मांग की। जिसके बाद पीड़िता ने अलग-अलग माध्यमों से आरोपी को 25 लाख रुपए दे दिए। जब लंबे समय तक वादा पूरा नहीं हुआ तो पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद उसने अपने पैसे वापस मांगे और ना मिलने पर पीड़िता ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

टिकट के बहाने लूट ली मोटी रकम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि कुछ विधायक देहरादून के एक होटल में रुके हैं। उनके माध्यम से आपको टिकट दिलाया जा सकता है। आरोप है कि इसी बहाने उसने भावना पांडेय को बताया कि देहरादून के एक होटल में विधायक रुके हुए हैं। जो विधानसभाओं का सर्वे करने के लिए पहुंचे हैं। इसमें खर्च भी आ रहा है और इसके बाद महिला से पैसे की मांग की गई।

भावना पांडेय ने आरोपी को दिए 25 लाख रुपए

पीड़िता ने बताया कि उसने 13 अप्रैल 2026 को अपने बैंक खाते से लगभग 9.5 लाख ट्रांसफर किए जबकि करीब 5 लाख नकद दिए। इसके अलावा अलग-अलग किस्तों में एक अन्य व्यक्ति जो आरोपी का साथी है जिसे महाराष्ट्र के एक एमएलए बताया गया था उसे कुल मिलाकर 25 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए लेकिन पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने काम नहीं कराया और लगातार टालमटोल करते रहे।

जांच में जुटी पुलिस

महिला ने बताया कि जब आरोपियों से पैसे वापस मांगे गए तो उन्होंने बार-बार अलग-अलग समय देकर पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में संपर्क करना भी बंद कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि ये एक गैंग है जो कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने का झांसा देता है जिसमे कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने फिलहाल तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें