ब्यूरो- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री की ताजपोशी कार्यक्रम में शिरकत करने सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेद्र रावत भी लखनऊ पहुंच गए हैं। रावत के साथ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि भाजपा आलाकमान ने योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान सौंपी है। आज योगी यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेंगे। लखनऊ के स्मृति उपवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। योगी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रशासन ने 50 हजार लोगों का इंतजाम किया गया है। भाजपा संरक्षक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी लखनऊ पहुंच गए हैं।
योगी आदित्य नाथ की टीम में 49 लोग शामिल होंगे। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि गोरखपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आदित्यनाथ विधानसभा के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं। 6 महीने के भीतर ही योगी को विधानसभा का सदस्य बनना होगा।