EntertainmentBig News

41 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं Bharti Singh, फैमिली को पहाड़ की चोटी पर ले जाकर सुनाई गुड न्यूज

Bharti Singh Pregnancy: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह एक बार फिर मां बनने जा रही है। इंस्टाग्राम पर कॉमेडियन ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। तो वहीं भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्पेशल अनाउंसमेंट व्लॉग शेयर कर भी इस गुड न्यूज को साझा किया है। व्लॉग में भारती और उनकी फैमिली स्विट्जरलैंड की ट्रिप पर है। इसी दौरान दोनों भारती और हर्ष अपनी फैमली को पहाड़ की एक चोटी पर ले जाकर ये गुड न्यूज देते है।

41 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं भारती Bharti Singh pregnant at 41 second time

दरअसल 41 साल की उम्र में भारती सिंह दूसरी बार मां बनने जा रही है। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया। भारती और उनके पति हर्ष फैमिली को स्विट्जरलैंड लेकर गए। जहां पहाड़ की चोटी पर दोनों ने पोस्टर दिखाकर गुड न्यूज सुनाई।

फैमिली को पहाड़ की चोटी पर ले जाकर सुनाई गुड न्यूज

पोस्टर में लिखा, ‘गोला बड़ा भाई बनने वाला है।’ ये सुनकर घरवाले खुशी से झूम उठे। भारती और हर्ष के बाद उनके बेटे गोला ने भी एक क्यूट अनाउंसमेंट की। गोला की टी-शर्ट पर लिखा था, ‘मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं।’

पहले कब बनी थी मां

व्लॉग अपलोड से पहले कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। जिसमें भारती सिंह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जिसके बाद बधाईयों की बाढ़ आ गई। बताते चलें कि तीन अप्रैल 2022 को भारती ने पहले बच्चे को जन्म दिया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें