National

OLA और Uber की होगी छुट्टी!, आज लॉन्च होगी सस्ते किराए वाली Bharat Taxi App

Bharat Taxi App Launch Today: OLA और Uber की छुट्टी होने वाली है क्योंकि देश की पहली को ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस आज लॉन्ज होने वाली है। आज इसका ऑफिशियली शुभारंभ किया जाएगा। भारत टैक्सी ऐप को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च करेंगे। बता दें कि शुरुआत में इसकी सेवा दिल्ली-एनसीआर में दी जाएगी। जिसके बाद मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में ये उपलब्ध होगी।

Bharat Taxi

OLA और Uber की होगी छुट्टी!, आज लॉन्च होगी सस्ते किराए वाली Bharat Taxi App

भारत टैक्सी की खास बात इसका ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल है। जहां मौजूदा कैब प्लेटफॉर्म्स में ड्राइवरों से भारी कमीशन वसूली जाती है। तो वहीं भारत टैक्सी में ऐसा कुछ नहीं होगा। इसमें ड्राइवरों से किसी भी प्रकार की कमीशन नहीं ली जाएगी। ड्राइवर सिर्फ प्रोवाइडर नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म के सह-मालिक भी होंगे। इस मॉडल को ड्राइिवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारत टैक्सी में किराया होगा सस्ता Bharat Taxi fare

भारत टैक्सी ये दावा करती है कि इसका किराया मौजूदा बाजार दरों से करीब 30 प्रतिशत कम होगा। इसमें सर्ज प्राइसिंग की भी कोई झनझंट नहीं होगी। जिसका मतलब है कि बारिश हो, ट्रैफिक हो या फिर पीक ऑवर्स, इसमें यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसमें पहले से ही किराया तय होगा।

बाइक, ऑटो और कार- तीनों ऑप्शन

भारत टैक्सी ऐप पर बाइक, ऑटो और कार सभी के विकल्क यात्रियों को दिए जाएंगे। इससे लोग अपने बजट और जरूरत के अनुसार सेवा को चुन पाएंगे।

ड्राइवर भी होंगे हिस्सेदार

हर ड्राइवर को इस संस्था में 5 शेयर दिए जाएंगे। जिससे वो इसके हिस्सेदार बन जाएंगे। इसके लिए ड्राइवरों को केवल एक न्यूनतम सदस्यता शुल्क देना होगा। जिसे वो रोजाना, साप्ताहिक या फिर मासिक आधार पर दे सकेंगे।

लॉन्च से पहले ही मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

बताते चलें कि 6 जून 2025 को इसी स्थापना हुई थी। जिसके बाद से इसको जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से अब तक 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं। तो वहीं 1 लाख से अधिक यूजर्स ऐप पर रजिस्ट्रेशन भी कर चुके हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button