NationalHighlight

Bhandara Ordnance Factory: एक के बाद कई धमाकों के बाद फैक्ट्री की गिरी छत, पांच लोगों की मौत, कई लोगों के दबने की सूचना

आज सुबह महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित आयुध कारखाने में कई विस्फोट होने की घटना सामने आई है। ये दुर्घटना सुबह के समय हुई। खबरों की माने तो एक के बाद एक कई धमाके फैक्ट्री (Bhandara Ordnance Factory) में हुए। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही हैं। नागपुर के पीआरओ डिफेंस की माने तो बचाव और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचकर जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। साथ ही बचाव कार्य भी जारी है।

छत गिरने से कई लोग फंसे (Bhandara Ordnance Factory Explosion)

भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि विस्फोट के बाद आयुध कारखाने की छत गिर गई। जिसके नीचे कई लोग दब गए हैं। बचाव कार्य में दमकल और एंबुलेंस की टीम लगी हुई है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल कहा जा रहा है कि मलबे में 12 लोग दबे हुए है। जिनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया है।

पांच लोगों की मौत

जिला कलेक्टर संजय कोल्टे की माने तो सुबह करीब 10:30 बजे परिसर में विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि जवाहर नगर इलाके में स्थित कारखाने के एलटीपी सेक्शन में ये विस्फोट हुआ। इस दौरान 14 कर्मचारी वहां काम कर रहे थे। जिसमें से तीन को निकाला जा चुका है। तो वहीं इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें