Big NewsDehradun

ब्रेकिंग : “भगत” ने आते ही बजा दी कांग्रेस की “बंशी”, भाजपा में शामिल होने को तैयार कई नेता

https://youtu.be/_ftMXqpEQhY

देहरादून: भाजपा को कल ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है। सीनियर लीडर राजनीति के माहिर खिलाड़ी बंशीधर भगत ने पदभार संभालते ही ताबड़तोड़ बयान देने भी शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भाजपा में कई कांग्रेस नेता आने को तैयार हैं। जल्द उनको भाजपा में शामिल कर भाजपा परिवार और बड़ा हाे जाएगा।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के 24 घंटों के भीतर ही दावा कर दिया है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होंगे और भाजपा का परिवार बढ़ेगा। हालांकि उत्तराखंड में विपक्ष के कमजोर होने के सवाल पर बंशीधर भगत ने कहा कि वह विपक्ष को कमजोर नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि विपक्ष अगर चुनौती के रूप में लिया जाए तभी राजनीति में मजा आता है।

Back to top button