देहरादून: भगत सिंह कोश्यारी, भगत दा ने पार्टी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने के बाद भगत दा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए किसी पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं रह सकते।
अपने त्याग पत्र में भगत दा ने कहा है कि संवैधानिक उत्तरदायित्वों के चलते मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्ता से इस्तीफा दे रहा हूं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को संबोधित पत्र में कहा है कि मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें। भगत दा ने खुद अजय भट्ट को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान भगत दा भावुक भी नजर आए। उनसे मिलने वालों को सुबह से ही तांता लगा है।