देहरादून- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर दिनांक 26 मई 2018 को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध धरना प्रदर्शन किया जायेगा..ये प्रदर्शन राजीव भवन के पास गांधी पार्क में सुबह 11 बजे किया जाने का कांग्रेस ने आहवान किया.
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम मोदी ने सत्ता पाने के लिए चुनावों के वक़्त आमजनमानस से बहुत सारे वादें किये. कांग्रेस ने पीएम मोदी से सवाल किया कि कृपया एक भी पूरा किया हो तो बताएं नहीं तो अपने ही सवालों का जवाब देश को दीजिए?
सवालों की भरमार
1- हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया ?, 2- गंगा मैया कितनी साफ हुई ?3- बुलेट ट्रेन के कितने कोच तैयार हुए ?, 4- मेक इन इंडिया का क्या परिणाम रहा ?
5- कितने दागी नेता जेल गए ?, 6- धारा 370 पर क्या हुआ ?, 7- कितने कश्मीरी पंडितों का घर मिला ?, 8- डीजल पेट्रोल कितना सस्ता हुआ ?, 9- मंहगाई कितनी कम हुई ?
10- आम जनता के लिए क्या किया ?, 11- लाहौर और करांची पर कहाँ तक कब्जा किया ?12- सेना को कितनी छूट मिली ?, 13- चीन थर-थर कांपा क्या ?, 14- देश ईमानदार देशों की श्रेणी में आ गया ?, 15- स्टार्ट-अप इंडिया का क्या हाल है ?,16- जवानों का खाना सुधरा क्या ?
17- बिहार को 175 लाख करोड़ का पैकेज मिला ?,18- अलगाववादी नेताओं की सुविधाएं बंद की क्या ?, 19- ओवैसी और वाड्रा जेल गए क्या ?, 20- मोदी के विदेशी दौरों से क्या मिला ?
21- राम मन्दिर बना क्या ?,22- गुलाबी क्रांति गौ हत्या रुकी क्या ?,23- डॉलर का मूल्य रूपये के मुकाबले कितना कम हुआ ?, 24- कितने स्मार्ट सिटी तैयार हो गये ?,25- सांसद आदर्श ग्राम योजना में कितने गाँव खुशहाल हुए ?
26- महिलाओं पर अत्याचार रुक गया क्या ?,27- बीफ एक्सपोर्ट में भारत को एक नम्बर किसने बनाया ?, 28- 100 दिन में विदेशों से काला धन आया क्या ?,29- कितने लोगों को 15 लाख मिले ?
30- नोटबन्दी से आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर टूट गई क्या ?,31- देश में घूसखोरी बंद हो गई क्या ?,32- देश में कितनी खुशहाली आई ?,33- स्वच्छता अभियान कितना सफल रहा ?
34-मुस्लिम आबादी कितनी कम हुई ? हिन्दू आबादी कितनी बढ़ी ?, टैक्स सुधार कितना हुआ ?इंस्पेक्टर राज कितना कम हुआ ?, बैंक का अरबों डकारने वाले कितने पूंजीखोर जेल गए ?