Trending

बुजुर्ग पिता को बोरे में भरकर कर रहे थे पार्सल!, फिर…

बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप हैरान और परेशान हो सकते है। यहां एक महिला और उसके परिवार ने अपने ही पिता के साथ जो किया वो वाकई काफी दुखदाई है। महिला ने अपने पिता को बोरी में भरा और कूरियर करने की कोशिश की। ये सब उसने क्यों किया वो आपके होश उड़ा देगा।

बुजुर्ग पिता को बोरे में भरकर कर रहे थे पार्सल!

दरअसल सोशल मीडिया पर लोगों के बीच वायरल होने की होड़ लगी हुई है। जिसके लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते है। मंगलवार को एक कूरियर सेवा केंद्र में एक परिवार एक बड़ा पैकेज लेकर आया। परिवार में एक महिला उसका पति, सास और देवर थे।

कर्मचारियों को पैकेज पर हुआ शक

कर्मचारियों ने जब पूछा कि पैकेज के अंदर क्या है? तो परिवार ने कुछ संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शक होने पर पार्सल को खोला गया तो उसके अंदर बुजुर्ग व्यक्ति मिला। बोरे में बंद व्यक्ति साफ तौर पर परेशान और सांस लेने में दिक्कत जैसी तकलीफ महसूस कर रहा था। जिसने भी ये सीन देखा वो हैरान रह गया। बता दें कि ये सब परिवार ने इसलिए किया ताकि एक रील बनाई जा सके।

रील बनाने के चक्कर में बुजुर्ग को बोरे में भरा

इस मामले के बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने परिवार ने कबूला कि वो ये सब सोशल मीडिया पर एक रील के लिए कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उगादी और रमजान जैसे त्योहारों के दौरान बस की टिकट आसानी से नहीं मिलते। जिसके चलते “व्यक्ति को कूरियर करके भेजना” ही एक ऑप्शन बचता है। त्यौहारों के दौरान बस टिकटों की कमी पर एक फनी रील बनाने के लिए ही उन्होंने ये सब किया।

पकड़े जाने पर भी नहीं माने!, पैकेज को पार्सल करने पर जोर

आपको बता दें कि पकड़े जाने के बाद भी परिवार ने कर्मचारियों से बहस की। साथ ही पैकेज को पार्सल करने पर भी जोर दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि वो “इतनी दूर से आए थे और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की थी”।

पुलिस परिवार को थाने पकड़ कर ले गई। जहां उन्होंने माफी मांगी और माफीनामा वीडियो भी दिया। पुलिस की माने तो इस फनी रील के चक्कर में बुजुर्ग की जान भी जा सकती थी। ऐसे में परिवार को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें