Trending

प्रोफेसर ने क्लासरूम में किया प्यार का इजहार, लड़की ने चप्पलों से पीटकर उतारा भूत, Viral Video

Bengaluru Professor Proposes To Student In Class Viral Video: स्कूल से एक ऐसी अनोखी और शर्मनाक घटना सामने आ रही है, जिसे सुनकर आप भी अपने कान पकड़ लेंगे। यहां पर एक टीचर ने क्लासरूम में भरी सभा में ही अपनी ही स्टूडेंट को प्रपोज कर दिया। क्लास में प्रोफेसर द्वारा छात्रा को प्रपोज करने वाली इस घटना ने पूरे कैंपस में तनावपूर्ण माहौल बना दिया। इस प्रपोजल के बाद छात्रा ने भी चप्पलों से पीटकर प्रोफेसर के प्यार का भूत निकाला। तो वहीं कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स ने भी घेरकर मारपीट की।

bengaluru professor proposes to student

प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्रा को किया प्रपोज bengaluru professor proposes to student in class

दरअसल ये पूरा मामला बेंगलुरु ग्रामीण जिले के टी. बेगुर स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर का है। यहां बुधवार को एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने टीजर-स्टूडेंट के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। इस घटना का वीडियो छात्रों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर दिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

bengaluru professor proposes to student

वायरल हुई वीडियो Viral Video

घटना की शुरुआत तब होती है जब प्रोफएसर मोहम्मद क्लास में छात्राओं को संबोधित करने के दौरान ये दावा किया कि बैच की एक लड़की ने उन्हें प्रेम प्रस्ताव दिया। वो भी उससे प्यार करते हैं। इसी का जश्न मानने के लिए पूरी क्लास में उन्होंने चॉकलेट्स बांटीं। बता दें कि एक कार्टन भरकर चॉकलेट्स लाई गई थी। जो व्यक्ति द्वारा छात्रों में बांदी गईं।

bengaluru professor proposes to student

प्रोफेसर ने किया अपने प्यार का इजहार

वायरल हुई वीडियो में प्रोफेसर पहले अपने प्यार का इजहार करते है। जब छात्रा इसका विरोध करती है तो प्रोफेसर कहते हुए सुनाई देते है कि “क्या तुमने नहीं कहां था कि मैं आपसे प्यार करती हूं मोहम्मद?” छात्रा ने तुरंत मना कर ये मामला प्रिंसिपल के पास ले जाने को कहा। जिसपर प्रोफेसर कहता है कि ये सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। तुरंत ही वो फुटेज को दिखाने की मांग करती है। इसके बाद प्रोफएसर क्लास से बाहर निकल जाता है और कहता है कि अगल दिन बात करेंगे।

लड़की ने चप्पल से पीटकर उतारा भूत

हालांकि बाहर निकलते ही छात्रा गुस्सा फूट गया। गुस्साई छात्रा ने चप्पलों से प्रोफेसर को पीटकर उसकी आशकी का भूत निकाला। आस पास मौजूद अन्य छात्र भी इसमें शामिल हो गए। उन्होंने भी प्रोफेसर को गाली-गलौज करते हुए जमकर कुटाई की। कुछ ही मिनटों में कैंपस की भीड़ ने जमकर टीचर को मारा।

कॉलेज की तरह से कोई बयान नहीं

तो वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी ना ही छात्रा की तरफ से और ना ही प्रोफेसर की तरफ से कोई शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रशासन की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें