National

Bengal Elections 2026 : बंगाल में होगा खेला!,16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

Bengal Elections 2026: आज यानी गुरुवार 23 अप्रैल को सुबह से ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में से पहले चरण की वोटिंग हो रही है। करीब 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बार चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। कई मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से ही भारी भीड़ देखने को मिली।

Bengal Elections 2026 : बंगाल में आज चुनाव

इस बार के इलेक्शन में वोटर्स को दो-स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। पहला मतदान केंद्र में एंट्री लेने से पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा किया जा रहा है। तो वहीं दूसरा मतदान कक्ष में एंट्री लेने से पहले संबंधित बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) द्वारा किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मतदान केंद्रों में वोटिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं हुई। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण हो रही है। हालांकि कई जगहों से वोटिंग शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की खराबी सामने आई हैं।

कुछ जगहों पर पोलिंग सही समय पर नहीं हुई शुरू

जहां पश्चिम बर्दवान जिले के औद्योगिक नगर दुर्गापुर में ईवीएम की बैटरी खराब होने से पोलिंग समय से शुरू नहीं हुई। तो वहीं कई और जगह मॉक पोलिंग नहीं हो पाई।

16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

बता दें कि पहले चरण में कुछ 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज -उत्तर बंगाल में कूच बिहार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर व मालदा और दक्षिण बंगाल में मुर्शिदाबाद, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में वोटिंग हो रही है।

बंगाल में कब आएगा चुनाव का रिजल्ट ? bengal election result date 2026

पश्चिम बंगाल में बाकी बची हुई 142 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा। जो 29 अप्रैल को होगी। तो वहीं चार मई(bengal election result date 2026) को बंगाल चुनाव की मतगणना की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें