संवाददाता। वैसे तो लहसुन आमतौर पर खाने में स्वाद बढ़ाने के काम में लिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं इसके कई और फायदे भी हैं। लहसुन को शहद या दूध के साथ मिलाकर पीने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं लहसुन के फायदे।
1- लहसुन में जीरा,सौफ और सेंधा नमक मिलाकर सुबह खाली पेट खाने से वजन कम होता है।
2-लहसुन की पूरी गांठ को सरसों के तेल में पकाकर सुबह-शाम सिर पर मालिश करने से बालों का झड़ना कम होता है।
3-रोज सुबह लहसुन की 3 कलियां खाने से डाइजेशन ठीक रहता है, और भूख बढ़ती है।
4-लहसुन को दूध में उबालकर पीने से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है,और सर्दी जुकाम से राहत मिलती है।
5-लहसुन की दो कलियों को पीसकर अदरक वाली चाय के साथ लेने से अस्थमा का असर कम होता है।
6- लहसुन में शहद मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट प्रॉब्लम से बचे रहते हैं।
7-रोज सुबह लहसुन की दो कलियां खाने से बीपी कंट्रोल रहता है।
8-लहसुन की कलियों को चबाने से मुंह के छाले खत्म हो जाते हैं।