हिमाचल: खबर हिमाचल से है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के तुलाह में लोक निर्माण विभाग के एक मजदूर की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से मजदूर घायल है। उसको कई गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार मजदूर दीप कुमार अपना कामकाज निपटा कर घर जा रहा था। इस बीच समाहली गांव में कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक जा पहुंची। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद मजदूर को ढांक में फेंक दिया। उसे फेंकन से पहले बेरहमी से पिटाई करने वाले लोगों ने उसीके खून से उसकी सर्ट पर पीछे की तरफ से चोर लिख दिया।
बाद में कुछ अन्य लोगों ने उसे उपचार के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मदनकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हर तथ्य को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। इस तरह की घटना से लोगों में भी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की बात कही है।