Highlight

चमोली में भालू की दहशत, भालुओं के झुंड ने किया तीन युवकों पर हमला

चमोली से बड़ी खबर सामने आ रही है। नंदानगर ब्लॉक के लांखी गांव में भालुओं के झुंड ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

भालुओं के झुंड ने किया युवकों पर हमला

घटना बुधवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के तीन युवक गांव में ही किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस दौरान अचानक भालुओं की झुंड़ ने उन पर हमला कर दिया।

इलाके में दहशत का माहौल

भालुओं के हमले में घायल युवकों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार के साथ ही भालुओं की दहशत है। जिसके चलते लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें