Big NewsTehri Garhwal

खेत में काम कर रही महिला पर किया भालू ने हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

देवप्रयाग में इन दिनों भालू ने आतंक मचाया हुआ है। खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।। महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भालू ने किया महिला पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को सुधा रतूड़ी (57) निवासी विटुला गांव घर के पास ही खेत में काम कर रही थी। इस दौरान झाड़ियों में छुपे भालू ने महिला पर हमला कर दिया।

शोर सुनकर महिला का बेटा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह भालू को वहां से भगाया। तब तक भालू ने महिला के सिर और पीठ पर नाखूनों से बुरी तरह नोच लिया था।

एम्स में चल रहा इलाज

परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचे। जानकारी के अनुसार डॉ. हरि सिंह ने बताया कि महिला के सिर से पूरी खाल उतरी हुई थी।

जबकि आंख पर भी गहरे है। इसके अलावा महिला को गले तक नोंचा गया है। महिला के सिर में 50 से अधिक टांके लगाए हुए हैं। महिला को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एम्स रेफर किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button