Big NewsNainital

इस विधायक की पत्नी बनी बीडीसी, ब्लाॅक प्रमुख पद पर नजर

breaking uttrakhand newsनैनीताल: खुद पंचायत चुनाव से राजनीति की शुरूआत करने वाले रामसिंह कैड़ा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी। उन्होंने इस बार ओखलकांडा क्षेत्र पंचायत सीट पर अपनी पत्नी को मैदान में उतारा। माना जा रहा है कि विधायक कैड़ा की ब्लाॅक प्रमुख पद पर नजर है।

नैनीताल जिले में ओखलकांडा की कुकना बीडीसी सीट पर विधायक राम सिंह कैडा की पत्नी कमलेश कैड़ा ने चुनाव जीता। वह ब्लॉक प्रमुख की दावेदार भी हैं। पहले से ही माना जा रहा है कि विधायक की पत्नी ही ब्लाॅक प्रमुख बनेंगे। उनकी दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा चल रही थी।

खास बात से है कि रामसिंह कैड़ा को भाजपा का समर्थन मिल सकता है। वहीं, कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेता भी उनके पक्ष में खड़े हो सकते हैं। दरअसल, कैड़ा पहले कांग्रेस में ही थे और अब वो सरकार के पाले में नजर आते हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनको भाजपा-कांग्रेस दोनों ओर से समर्थन मिलेगा।

Back to top button