Big NewsHaridwar News

शराब कांड की आरोपी बबली गिरफ्तार हो गई…कल ही जीता है प्रधान का चुनाव

babliखबर का असर हो गया है। हरिद्वार में जहरीली शराब कांड की सह आरोपी बबली देवी गिरफ्तार हो गई है। बबली कल ही प्रधान के पद पर जीत कर आई है। पुलिस के रिकॉर्ड में बबली फरार चल रही थी।

आपको बता दें कि हरिद्वार के शिवनगर ग्राम पंचायत पर प्रधान का चुनाव हुआ है। इस प्रधान पद पर बबली देवी जीत कर आई है। ये वही बबली देवी हैं जो सितंबर में हुए हरिद्वार जहरीली शराब कांड की सह आरोपी है। बबली का पति और बीजेपी नेता विजेंद्र कुमार पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। बबली को भी इस मामले में तलाश किया जा रहा था लेकिन बबली फरार चल रही थी। इसी दौरान बबली ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा और जीत कर आई। मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद पुलिस फिर एक बार एक्शन में आई और बबली की तलाश शुरु की। अब खबरें हैं कि पुलिस ने बबली को अरेस्ट कर लिया है। हालांकि बबली का देवर अब भी फरार बताया जा रहा है।

बड़ी खबर। ऋतु खंडूरी के OSD की नियुक्ति को लेकर मचा हंगामा, लेटर वायरल

वहीं बबली के लगातार इतने दिनों तक फरार रहने और ऐन चुनावों के बाद जीत कर आने को लेकर सवाल खड़े हो रहें हैं। आखिर बबली ने फरार रहते हुए पूरा चुनाव कैसे लड़ा और चुनाव जीता ये एक बड़ा सवाल है। पुलिस को बबली की एक्टिविटी की खबर भी नहीं लगी।

वैसै आपको बता दें कि आइपीएस रेखा यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी शराब कांड की जांच कर रही है। बबली अब तक इस एसआईटी को भी चकमा देती रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बबली जैसे ही गांव फूलगढ़ में पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शराब कांड की फरार आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फरार नरेश की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें