बाज़पुर नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीतसिंह ग़ित्ते ने कब्जा किया,मोदी लहर को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि इस बार वार्डों में भी बीजेपी के प्रत्याशी जीतेंगे लेकिन इस बार बाजपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस और निर्दलीय ने दमखम दिखाया.
बता दें कि बाजपुर नगर पालिका चुनाव के लिए पालिका अध्यक्ष समेत 13 वार्डो से 74 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनके लिए 8 जुलाई को क्षेत्र की 78.29 प्रतिशत जनता ने मतदान किया था। जिसके बाद प्रशासन ने मतपेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा। लेकिन आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। जहाँ चुनाव आयोग द्वारा मतगणना कार्य को आरंभ कर दिया गया है। मतगणना पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई. वहीं सुरक्षा को देखते हुए मोके पर भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।
नगर पालिका चुनाव के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया सम्पन्न।
– वार्ड 1 से 13 तक सभासद के लिए पूर्ण हुई प्रक्रिया।
– निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी।
– 7 निर्दलीय प्रत्याशियों को क्षेत्र की जनता ने चुना।
– कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों को मिली 3-3 सीटे।
जीते प्रत्याशियों के नाम।
वार्ड 1 : कमलेश – 804, कांग्रेस
वार्ड 2 : सादक – 597, निर्दलीय
वार्ड 3 : महेश कुमार (आशू) – 984, कांग्रेस
वार्ड 4 : राजबाला भर्ती – 613, कांग्रेस
वार्ड 5 : परवीन जहां – 470, निर्दलीय
वार्ड 6 : मोहम्मद आसिफ – 485, निर्दलीय
वार्ड 7 : मिथलेश वर्मा – 568, निर्दलीय
वार्ड 8 : प्रेमवती – 710, भाजपा
वार्ड 9 : मोहन सिंह – 394, भाजपा
वार्ड 10 : मुकुंद शुक्ला – 430, भाजपा
वार्ड 11 : जगदीश सिंह – 811, निर्दलीय
वार्ड 12 : राजदीप तिवारी – 295, निर्दलीय
वार्ड 13 : अनिल कुमार – 585, निर्दलीय