पौड़ी: उत्तराखंड में लोकायुक्त बिल पास न होने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि ‘मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश सरकार ठोस लोकायुक्त बिल लाई थी। इसके बाद विजय बहुगुणा ने सत्ता संभाली, लेकिन बिल को कभी भी सदन में नहीं रखा गया।
उन्होंने कहा कि आज बहुगुणा हमारी पार्टी में हैं, लेकिन इससे उनका गुनाह कम नहीं हो जाता है।
पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत में खंडूड़ी ने लोकायुक्त बिल पास न होने को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने लोकायुक्त बिल तैयार किया। इसे राज्यपाल ने 24 घंटे के भीतर अनुमोदित किया और राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दी।
इसके बाद उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई और विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकायुक्त बिल को लटकाने के लिए विजय बहुगुणा को मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।
खंडूड़ी ने एक बार फिर दोहराया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। कहा कि यदि पार्टी राय पूछेगी तो सुझाव अवश्य देंगे। उन्होंने विकास कार्यों के लिए सांसद निधि को अपर्याप्त बताया। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन ङ्क्षसह रावत, पौड़ी के विधायक मुकेश कोली और भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट भी मौजूद थे।