NationalHighlight

Bank Holiday 2025: सितंबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए किस- दिन खुला रहेगा?

Bank Holidays in September 2025: सितंबर का महीना आते ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। देशभर में त्यौहारों की रौनक देखने को मिलती है। ओणम, ईद-ए-मिलाद से लेकर गणेश चतुर्थी और नवरात्रि तक, इसी महीने में बड़े-बड़े फेस्टिवल मनाए जाते हैं।

हालांकि इन त्यौहारों का असर बैंक के कामकाज में देखने को मिलता है। त्यौहारों की वजह से इस महीने यानी सितंबर में टोटल 15 दिन बैंकों(Bank Holiday 2025) की छुट्टी रहने वाली है। जिसमें नौ दिन त्यौहार है। ऐसे में अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो उससे पहले किस दिन बैंक बंद है वो जान लें।

सितंबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद Bank Holidays in September 2025

  • 3 सितंबर (बुधवार): रांची में कर्मा पूजा।
  • 4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।
  • 5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।
  • 6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।
  • 7 सितंबर (रविवार वीकली छुट्टी)
  • 12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।
  • 13 सितंबर (दूसरा शनिवार वीकली छुट्टी)
  • 14 सितंबर (रविवार वीकली छुट्टी)
  • 21 सितंबर (रविवार वीकली छुट्टी)
  • 22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।
  • 23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।
  • 27 सितंबर (चौथा शनिवार)
  • 28 सितंबर (रविवार वीकली छुट्टी)
  • 29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।
  • 30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें