TrendingHighlight

Bank Holiday On Bakrid: 6 या 7 जून, बकरीद पर किस दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें

Bank Holiday On Bakrid: बकरीद यानी ईद उल अजहा के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंक की छुट्टी रहती है। इस साल भी कई जगह बैंक इस मौके पर बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। बता दें कि रविवार को पहले से ही बैंक बंद रहते है। ऐसे में सवाल है कि क्या अगले तीन दिनों तक बैंक बंद रहेगा। चलिए आरबीआई के कैलेंडर से जान लेते है।

bank-holiday-on-bakrid-6-and-7-june

क्या अगले तीन दिन बैंक बंद? Bank Holiday On Bakrid

शुक्रवार 6 जून 2025 को बकरीद है। ऐसे में इस मौके पर कोच्चि और तिवरुनंतपुरम में बैंक बंद रहेगा। इसके साथ ही शनिवार यानी सात जून को तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, गंगटोक, ईटानगर और अहमदाबाद को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बैंक की छुट्टी रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये महीने का पहला शनिवार है। ऐसे में बकरीद के मौके पर 7 जून(Bank Holiday On Bakrid) को बैंकों में छुट्टी होगी।

डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ता कोई असर

अगर आपको छह से आठ जून के बीच बैंक के काम है तो ये पहले से ही पता कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं। इससे आप बेवजह परेशान नहीं होंगे। अमुमन पर्व-त्यौहार पर स्थानीय स्थर पर बैंक बंद ही रहता है। हालांकि बैंक बंद होने के बाद भी डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता। यूपीआई, नेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल बैकिंग आदि की सुविधाए पहले की तरह काम करती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें